फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मटर की पैदावार ने भरी टोकरियां, बाजार ने खाली की किसानों की जेब

Wed, 04 Nov 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से पहले अच्छे भाव की उम्मीद टूटी, भड़ेला में एक दिन में 10 रुपये किलो सस्ता हुआ मटर
विज्ञापन

पिछले साल 100 रुपये से ऊपर था औसत भाव, इस बार 75 रुपये पर सिमटा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। खेतों में मटर की फसल खूब फली, लेकिन किसानों को उसकी कीमत उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पाई। भड़ेला में बुधवार को हरे मटर का भाव 85 रुपये से गिरकर 75 रुपये प्रति किलो रह गया।
एक दिन में आई इस गिरावट से किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये कम दाम मिले। दिवाली से पहले बाजार में मांग बढ़ने के साथ भाव में उछाल की आस लगाए किसानों को सीजन के अंतिम दौर में उलट स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान किशन कुमार, धारो राम, जोगिंद्र कुमार, धर्म सिंह, मदन लाल और महिंद्र कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष मटर का औसत भाव 100 रुपये प्रति किलो से अधिक रहा था। इस बार कीमतें इस स्तर तक भी नहीं पहुंचीं। अच्छी पैदावार के बावजूद कम दाम मिलने से उनकी आमदनी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीजन की शुरुआत में किसानों को अच्छे भाव मिले थे। अब सीजन समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में व्यापारियों ने कीमतें घटा दी हैं। किसानों ने भी इसी दर पर मटर बेचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें