चंबा। अग्निशमन संघ शाखा चंबा की बैठक उप अधिकारी राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में दमकल विभाग के कार्यालय में हुई।
इसमें संघ शाखा की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें पवन सिंह को प्रधान, पवन कुमार को महासचिव, योग सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को उपप्रधान, राज कुमार को कोषाध्यक्ष, लेख राज को सहसंगठन, कमल सिंह को संगठन सचिव और जोगिंद्र सिंह को प्रेस सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रताप सिंह, किशाेरी लाल, सागर चंद, दीपक कुमार को लिया गया। संवाद