फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सहारा योजना में बीमारी का सही ब्योरा न देने से मरीजों के केस हो रहे रिजेक्ट

Thu, 10 Oct 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों की बीमारी का पूरा ब्योरा नहीं देने के कारण उन्हें सहारा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिक्षेत्र में किसी भी मरीज को सहारा योजना में जोड़ते समय उसकी बीमारी का पूरा ब्योरा लिखें।
विज्ञापन

मात्र कोरोनिक बीमारी लिखने से मरीज को सहारा योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। जिन केसों में बीमारी के नाम के स्थान पर सिर्फ कोरोनिक बीमारी लिखा गया था, उन केसों को रिजेक्ट कर दिया गया है। इससे उस मरीज को योजना का लाभ मिल पाया। इसलिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारी भविष्य में मरीज को सहारा योजना में जोड़ते समय उसकी बीमारी को भी जरूर लिखेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में कार्यरत खंड चिकित्सा अधिकारी अपने परिक्षेत्र में पात्र सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। इसको लेकर सरकार की तरफ से भी आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर आशा वर्कर भी सक्रियता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें