फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार, मरीज बेहाल

विज्ञापन
मेडिसिन ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। दिन: शुक्रवार। स्थान: चंबा मेडिकल कॉलेज। समय: सुबह 10:00 बजे। वीरवार की एक दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी ब्लॉक में मरीजों का तांता लगा हुआ है। पंजीकरण काउंटर पर तीमारदारों सहित कई मरीज अपनी पर्ची बनवाने के लिए कतारों में खड़े हैं।
विज्ञापन

पर्ची बनवाने के बाद मरीज ओपीडी में स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए जा रहे हैं। मेडिसिन की ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार काफी लंबी हो चुकी है। कई मरीज सीढ़ियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण मरीजों को चिकित्सक से जांच करवाने के लिए इंतजार करने में परेशानी हो रही है। शिशु रोग ओपीडी के बाहर अभिभावक अपने बीमार बच्चों को गोद में उठाकर कतार में खड़े हैं। निजी सुरक्षा कर्मी बारी-बारी से मरीजों को ओपीडी के भीतर भेज रहे हैं। कई अभिभावक अपने बीमार बच्चों को लेकर फर्श पर ही बैठे जाते हैं। उन्हें अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। महिला ओपीडी में कोई विशेषज्ञ मौजूद नहीं है। बीमार और गर्भवती महिलाएं ओपीडी के बाहर चिकित्सक के आने का इंतजार कर रही हैं। मरीजों को यह पता नहीं है कि सभी महिला विशेषज्ञों के चंबा मेडिकल कॉलेज से नौकरी छोड़ने के बाद यह विभाग खाली हो चुका है। इसकी वजह से ओपीडी में कोई विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। अंदर बैठा स्टाफ मरीजों को विशेषज्ञ के बारे में जानकारी दे रहा है। इसी तरह हड्डी रोग और सर्जरी की ओपीडी के बाहर भी मरीज अपनी बारी के इंतजार में खड़े हैं। एक्सरे रूम के बाहर भी मरीज अपना टेस्ट करवाने के लिए लाइनों में लगे हैं। यही हाल शुल्क केंद्र के बाहर है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी के कारण समस्या हो रही है। इसके बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें