फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी दो घंटे तक इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चिकित्सकों की लगातार हड़ताल का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। वीरवार को भी हड़ताल से बेखबर मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचे लोग कोविड टेस्ट करवाने के लिए भटकते रहे। आखिरकार दो घंटों की हड़ताल खत्म करने के बाद ही चिकित्सकों के ओपीडी पहुंचने पर मरीज अपना चेकअप करवा पाए। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

दिन वीरवार। समय सुबह नौ बजे। स्थान चंबा मेडिकल कॉलेज। डॉक्टरों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी है। सुबह दो घंटे तक कोई भी डॉक्टर ओपीडी में नहीं पहुंचता है। जबकि, मरीज डॉक्टर से अपनी जांच करवाने के लिए ओपीडी के बाहर इंतजार कर रहे हैं। सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक ओपीडी के बार मरीजों की लाइन लगी हुई है। हालांकि, आपातकालीन कक्ष और ओटी की सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। मरीज सुबह नौ बजे डॉक्टर से जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा शुरू हो जाते हैं। यहां पर्ची बनवाने से पहले मरीज कोरोना टेस्ट करवाने के लिए भीड़ में खड़े रहते हैं। कोरोना टेस्ट करवाने के बाद मरीज पर्ची बनवाने के लिए पंजीकरण केंद्र पहुंचते हैं। पर्ची बनवाने के बाद जब मरीज ओपीडी पहुंचते हैं तो चिकित्सकों की कुर्सी खाली मिलती है। साढ़े नौ बजे के लाइन में खड़े मरीजों का साढ़े ग्यारह बजे चेकअप किया जाता है। इसके चलते मरीजों को दो घंटे तक डॉक्टर के इंतजार में ओपीडी के बाहर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला और बुजुर्ग मरीजों को होती जिन्हें ओपीडी के बाहर दो घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करना मुश्किल भरा रहा। मरीजों को इस समस्या से आगामी दिनों में भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जातीं, हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।
मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पंजाब में एनपीए की कटौती के विरोध में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। यह हड़ताल एनपीए कटौती को वापस न लेने तक जारी रहेगी। आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए चिकित्सक पूरा ध्यान रख रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें