फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में खुद की मौत की भी झूठी साजिश रच चुका है पठानकोट का बच्चा किडनैपर

Sat, 31 Aug 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट में बच्चे को किडनैप करने वाला पूर्व बीएसएफ जवान चंबा में भी अपनी मौत का झूठा नाटक रच चुका है। कुछ माह पहले चंबा-जोत मार्ग पर पुलिस को एक कार पूरी तरह से जली हुई मिली थी।
विज्ञापन

कार में कुछ हड्डी भी पुलिस को मिली, लेकिन शरीर का अन्य कोई भी अवशेष पुलिस को नहीं मिला। यह कार उसी बीएसएफ के जवान की थी, जो पठानकोट में बच्चा किडनैपिंग में संलिप्त मिला है। उसने इस तरह से सारी साजिश रची कि पुलिस को यह लगे कि वह भी इस कार में जलने से मर गया। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया, जिससे उसके परिवार को बीमा की धनराशि मिल सके। पुलिस को इस दुर्घटना में शक हुआ। पुलिस गुपचुप तरीके से इस पूरे मामले में तफ्तीश करती रही। घटना के एक माह बाद पुलिस ने बीएसएफ के जवान को जिंदा ढूंढ निकाला, तब उसने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने की लत में पड़ चुका था। उसने करीब 40 लाख रुपये ऑनलाइन गेम खेलने में उड़ा दिए हैं। इन्हीं पैसों की रिकवरी करने के लिए यह षड्यंत्र रचा। अब पठानकोट में बच्चे की किडनैपिंग में उसकी संलिप्तता पाई गई है। ऐसे में लोग यही बात कर रहे हैं कि समय रहते आरोपी को सलाखों के पीछे नहीं किया तो वह भविष्य में और भी कारनामे कर सकता है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पठानकोट किडनैपिंग मामले में पंजाब की पुलिस ही कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें