चंबा। जिले में सितंबर के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने बताया कि आरटीओ चंबा के तहत 16 और 27 सितंबर को वाहनों की फिटनेस जांच, 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट करवाया जाएगा।
आरएलए चंबा के तहत 18 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। आरएलए भरमौर के तहत 26 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट और बाद दोपहर 2:00 बजे के बाद वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए चुवाड़ी के तहत 20 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट और दोपहर 2:00 बजे के बाद वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए तीसा के तहत 25 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट और दोपहर 2:00 बजे के बाद वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए सलूनी के तहत 19 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट और दोपहर 2:00 बजे के बाद वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। आरएलए बनीखेत के तहत 24 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट और दोपहर 2:00 बजे के बाद वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। राम प्रकाश ने बताया कि सभी स्थानों पर निर्धारित तिथियों में शाम 4:00 बजे तक वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।