फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत से रंगड़ रूट पर बस नहीं आने से परेशान रहे यात्री

Fri, 17 Apr 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली विद्यार्थियों, कर्मचारियों और यात्रियों को झेलनी पड़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

तकनीकी खराबी आने से बनीखेत से आगे नहीं दौड़ पाई बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत से रंगड़ रूट पर दौड़ने वाली एचआरटीसी बस शुक्रवार को नहीं आने से क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों, कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रतिदिन खैरी से चलकर सुबह करीब सवा आठ बजे बनीखेत पहुंचने वाली यह बस साढ़े आठ बजे रंगड़ के लिए रवाना होती है। फिर रंगड़ से वापस बनीखेत लौटती है। इस बस सेवा पर बड़ेरु, बासा, भगूड़ी, धारद, ढलोग, बगधार, धार और मजधार सहित कई गांवों के स्कूली बच्चे और कर्मचारी निर्भर हैं। शुक्रवार को बस के रूट पर न चलने से दर्जनों विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। कई विद्यार्थियों को मजबूरन लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ी जबकि कुछ विद्यार्थी देरी से स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो स्कूल में देर से पहुंचने पर कई विद्यार्थियों की हाजिरी भी नहीं लग पाती जिससे उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों में राजकुमार, रमेश सिंह, संजीव कुमार, दीप कुमार, बबलू, मोहिंद्र, तिलक राज और वीना देवी ने कहा कि इस रूट पर बस सेवा का बाधित होना अब आम बात बन चुकी है। उनका आरोप है कि अकसर बस निर्धारित रूट पर नहीं चलती है। रविवार को बस का न आया लगभग तय रहता है। बताया जा रहा है कि बस खैरी से तो बनीखेत के लिए रवाना हुई थी लेकिन बनीखेत पहुंचते ही इसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते बस आगे निर्धारित रूट पर नहीं पहुंच पाई। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी आने से बस निर्धारित रूट पर नहीं पहुंच पाई। निगम अपनी सेवाओं को बेहतर कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें