फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंबी दूरी की बस में ठूंस-ठूंस कर भर दी सवारियां

Fri, 09 Aug 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा सवारियों से खचाखच भरी परिवहन निगम की परवाणू रूट की बस में सफर करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चंबा से परवाणू के लिए रवाना हुई एचआरटीसी बस में ठूंस-ठूंस की सवारियां भर दी गईं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में 70 से अधिक सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि बस में सवारियां अधिक होने की सूरत में दूसरी बस की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस बस में लोकल सवारियां अधिक थीं। मिंजर मेले के चलते खज्जियार जोत तक के यात्रियाें ने भी इस बस से आवाजाही की। बताया कि निगम प्रबंधन को सवारियां अधिक होने की सूरत में दूसरी बस की व्यवस्था लोकल रूट के लिए करनी चाहिए थी।
जानकारी के अनुसार यह बस चंबा बस स्टैंड से चार बजे परवाणू के लिए रवाना हुई। यात्रियों में अमरीश कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, उमेश कुमार का कहना है कि यह लंबी दूरी की बस है। ऐसे में इस बस में लोकल सवारियों को भी भरा गया। ऐसे में बस में काफी भीड़ हो गई। बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन को मेले और त्योहार के मौके पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, आरएम शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि मेले को लेकर अतिरिक्त बसें लगाई गई है। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें