फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंजिल का भरोसा लेकर चढ़ते हैं यात्री, रास्ते में बस दे देती है जवाब

Thu, 08 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भरमौर की सड़कों पर खराब खड़ी सरकारी बस। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
खणी, सुप्पा और पट्टी में सड़क किनारे खड़ी हैं निगम की तीन बसें, अभी तक नहीं हो पाई मरम्मत
विज्ञापन

भरमौर में सीमित परिवहन के बीच सरकारी बसें ही सहारा, बार-बार खराबी से यात्रियों की बढ़ रही चिंता
रंजीत शर्मा
भरमौर (चंबा)। भरमौर की सड़कों पर खड़ी सरकारी बसें केवल निगम के खराब वाहनों की तस्वीर नहीं दिखा रहीं, बल्कि दूरदराज के यात्रियों की उस परेशानी को सामने ला रही हैं, जहां सफर शुरू करने के बाद भी मंजिल तक पहुंचने की कोई गारंटी नहीं रहती।
खणी, सुप्पा और पट्टी मार्ग पर परिवहन निगम की तीन बसें खराब होने के बाद सड़क के किनारे खड़ी हैं। इनमें एक टेंपो ट्रैवलर भी शामिल है। नियमित बस सेवा प्रभावित होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

खणी मार्ग पर निगम की बस करीब एक सप्ताह से खराब हालत में खड़ी है। इतने लंबे समय से बस के सड़क के किनारे खड़े रहने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
सुप्पा मार्ग पर वीरवार सुबह पुलन गांव के समीप बस खराब हो गई। अचानक सेवा रुकने से यात्रियों को आगे के सफर को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी। जनजातीय क्षेत्र में वैकल्पिक परिवहन सीमित होने के कारण ऐसी स्थिति का सीधा असर यात्रियों पर पड़ता है।
पट्टी बस स्टैंड के पास भी निगम की बस पिछले तीन दिन से खराब हालत में खड़ी है। बस के सड़क के किनारे खड़े रहने से वहां से गुजरने वाले वाहनों को भी परेशानी हो रही है। तीनों स्थानों की स्थिति यह सवाल खड़ा करती है कि खराब बसों को समय पर सड़क से हटाकर मरम्मत के लिए क्यों नहीं भेजा जा रहा।
विज्ञापन

सतीश कुमार, चमन सिंह, रवि कुमार, अजय कुमार, हंसराज, दिनेश कुमार, योगराज और कमल कुमार ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र में लोगों का जीवन पहले से कठिन होता है। ऐसे में यदि सरकारी बस सेवाएं भी दम तोड़ जाएंगी तो उनकी मुश्किल ओर भी बढ़ जाएंगी। सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन को इस दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए। उधर, अड्डा प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि खनी, सुप्पा और पट्टी मार्ग पर बसों के खराब होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

भरमौर की सड़कों पर खराब खड़ी सरकारी बस। जागरूक पाठक।

भरमौर की सड़कों पर खराब खड़ी सरकारी बस। जागरूक पाठक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें