फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैक्सी की छत पर बैठाई जा रही सवारियां

विज्ञापन
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर निजी टैक्सी की छत पर बैठी सवारियां।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल में निजी टैक्सी चालक लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। टैक्सी चालक अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में सवारियों को टैक्सी की छत पर बैठाकर सफर करवा रहे हैं।
विज्ञापन

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर ऐसे कई चालक नियमों को ताक पर रखकर गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। हैरानी की बात है कि ऐसे टैक्सी चालकों पर नकेल कसने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। चुराह के प्रबुद्धजनों ने लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ करने वाले टैक्सी चालकों पर नकेल कसने की मांग की है।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र चुराह की सर्पीली सड़कों पर अब तक दर्जनों हादसों में कई लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक टैक्सी चालक अधिक मुनाफा कमाने के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। होशियार सिंह, दिलीप कुमार, कमलेश कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि गाड़ियों की छतों पर सवारियां बैठाने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके कई टैक्सी चालक अधिक मुनाफे के चक्कर में नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। ऐसे टैक्सी चालकों पर नकेल कसना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसा के एसडीएम गिरीश सामरा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। ऐसे टैक्सी चालकों पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें