फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर से पहले खड़ामुख में उतारी जा रहीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तय स्थान तक नहीं पहुंच रहीं चंबा-भरमौर रूट की बसें
विज्ञापन

चंबा-भरमौर रूट पर बस सेवा बाधित, लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी की चंबा डिपो से शाम पौने पांच बजे रवाना होने वालीं एचआरटीसी की बसें कई दिन से भरमौर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे यात्रियों को आगे का सफर करना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि खड़ामुख तक ही बस जा रही है, जहां पर सवारियों को उतारा जा रहा है और दूसरी बस में भेजा जा रहा है। इस बस का रूट भरमौर तक है। इस वजह से उन्हें अतिरिक्त खर्च और असुविधा झेलनी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि समयसारिणी में गड़बड़ी और बसें निर्धारित समय पर नहीं चल पा रही हैं। स्थानीय लोगों दीपक शर्मा, करन कुमार, अंकुश कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार आदि ने बताया कि बस सेवा निर्धारित रूट तक न पहुंचने के कारण यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कई यात्रियों को अन्य साधनों से सफर करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। ऐसा कई दिन से चल रहा है कि खड़ामुख में ही उन्हें बस से उतारा जा रहा है। देर शाम तक कोई साधन नहीं मिलता है, जिससे वे निजी वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बस को निर्धारित रूट तक भेजा जाए। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बसें निर्धारित रूट तक ही भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें