फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पत्थर लगने से राहगीर घायल, टांडा किया रेफर

Mon, 24 Jul 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उलांसा पंचायत के सतनारा गांव में पत्थर लगने से व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल की पहचान रमेश कुमार निवासी गांव सतनारा डाकघर उलांसा के रूप में हुई है जो रविवार को अपने घर के रास्ते से जा रहा था। उसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरकर उसे लगा और वह घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें