फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें कार्यकर्ता : राणा

Wed, 07 Oct 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बचत भवन में कार्यक्रम के दौरान मौजूद बीजेपी के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और बेहतर समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बचत भवन में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत विकसित भारत संकल्प सभा हुई। इस दौरान संगठनात्मक बैठक में पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में जिला सह प्रभारी रमेश राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, भरमौर विधायक डॉ. जनक राज सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला सह प्रभारी रमेश राणा ने कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन देश में एक आदर्श संगठन के रूप में स्थापित है। लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से संगठन मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनता की सेवा को प्राथमिकता देने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ संगठन के कार्यों में जुटे रहें और आपसी समन्वय बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की शक्ति और कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि सात अक्तूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। इसके बाद करीब 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री और वर्ष 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले चंबा शहर में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें