फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हवन यज्ञ के साथ मनाई जाएगी परशुराम जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की ओर से सीता-राम मंदिर जनसाली में मंगलवार को परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सुबह साढ़े चार बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद ध्वजारोहण और मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चंबा ब्राह्मण समाज के 11 वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। शाम को रामायण पाठ का समापन होगा। तत्पश्चात प्रबुद्ध ज्ञानी एवं विद्वानों के प्रवचनों का आयोजन होगा। इसके बाद भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ होगा। सभा के प्रधान अजितेश शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें