फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चोला-डोरा पहनकर सुहाली नाटी की प्रस्तुति से बांधा समां

विज्ञापन
साहो जातर मेले के उपलक्ष पर पारंपरिक नृत्य करती महिलाएं।
विज्ञापन
साहो (चंबा)। पारंपरिक चोला-डोरा पहनकर पुरुषों ने पारंपरिक सुहाल नाटी (भस्मासुर) की मनमोहक प्रस्तुति दी। ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर परिसर में आयोजित साहो जातर मेले का आनंद उठाने के लिए पहुंचे लोगों ने इसे खूब पसंद किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों से काफी तादाद में लोग पहुंचे थे। जातर मेले का आगाज सुबह चंद्रशेखर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। स्थानीय कलाकारों ने एक के बाद एक मनमोहक पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। उन्होंने शिव कैलाशों के वासी, मेरा भोला मस्त मलंग, भोले तेरी दया से, नच्चे धुड़ुआ जट्टा वो खलारी हो...आदि भजनों को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद पारंपरिक लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में बतौर मुख्यातिथि सदर विधायक नीरज नैयर मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों समेत साहो पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यातिथि समेत अन्य गण्यमान्य लोगों को पग पहनाकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जातर चंद्रशेखर मंदिर परिसर तक लाई गई। मेले में मंदिर परिसर के बाहर मिठाई, खिलौनों समेत अन्य प्रकार की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। यहां ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। जातर मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था बेहतर रही। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि लोक मेले ही संस्कृति के असली परिचारक है। उन्होंने मंदिर कमेटी को जातर मेले के सफल आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें