फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल डलहौजी में बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
डलहौजी में आरकेएस की बैठक के बाद बाहर अातीं विधायक आशा कुमारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। सिविल अस्पताल डलहौजी में शीघ्र पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें मरीजों को लाने वाले वाहनों सहित स्टाफ के वाहन पार्क होंगे। इसके अलावा कैंटीन का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में एक आधुनिक शव गृह बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय विधायक आशा कुमारी की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। इसमें समिति के चेयरमैन एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर और एसएमओ डॉक्टर विपन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। एसएमओ ने बताया कि सिविल अस्पताल डलहौजी में मरीजों की सुविधा के लिए पचास बिस्तरों की सुविधा है। मरीजों को उनके बिस्तर पर ही ऑक्सीजन सुविधा मुहैया करवाने के लिए पचास लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
अब मरीजों को बिस्तर पर ही ऑक्सीजन सुविधा मिल रही है। सभी बिस्तरों के पास मॉनिटर लगाए गए हैं। कहा कि वर्ष 2018 में कायाकल्प स्कीम के तहत डलहौजी अस्पताल को प्रथम पुरस्कार मिला था। इसके लिए अस्पताल को 25 लाख की धनराशि भी इनाम के रूप में मिली थी। इस धनराशि को भी अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने में खर्च किया जा रहा है। कहा कि अस्पताल में मरीज डिजिटल एक्सरे सुविधा का भी लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के प्रवेश द्वार पर आपातकालीन कक्ष बनाया जा रहा है, जहां मरीजों को इमरजेंसी में 24 घंटे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में 504 मरीजों की आंखों के मुफ्त ऑपरेशन किए गए हैं। चालीस हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी में जांच की गई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं। योजना के तहत गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज को तीन हजार रुपये की मासिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें