फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो में 11 साल से फाइलों में दबा पार्किंग निर्माण

Mon, 16 Feb 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
साहो में पार्किंग के अभाव में लगा वाहनों का लंबा जाम: संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो में पार्किंग निर्माण की योजना पिछले 11 वर्षों से फाइलों में ही अटकी हुई है। मराल क्षेत्र में पार्किंग के लिए जमीन का चयन पहले ही किया जा चुका है। एसडीएम द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हाल ही में महाशिवरात्रि के अवसर पर पार्किंग की कमी का खामियाजा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ा। करीब तीन किलोमीटर तक सड़क के किनारे वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहन रेंगते रहे और लोग लगभग दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि साहो में हर वर्ष जातर मेला, महाशिवरात्रि मेला और मणिमहेश यात्रा के दौरान न्हौण जैसे बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। इन अवसरों पर सैकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग सुविधा न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रकाश चंद, हरि सिंह, योगेश सिंह, चमन सिंह, कर्म चंद, पवन कुमार, करण कुमार और राजीव कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि साहो 12 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे पार्किंग की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है।
पूर्व पंचायत प्रधान पूजा देवी ने बताया कि पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव प्रशासन को सौंपा जा चुका है।
यह कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। विभाग को एस्टीमेट तैयार कर आगामी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द ही पार्किंग निर्माण कार्य शुरू किया जा सके और लोगों की समस्या का समाधान हो। प्रियांशु खाती, एसडीएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें