फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर में 25 करोड़ से बनेगी पार्किंग, 300 से अधिक गाडियां होंगी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर की तीस वर्ष पुरानी पार्किंग की मांग अब पूरी होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। मिंजर मेले के दौरान सदर विधायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पार्किंग बनाने की मांग की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्किंग बनाने की घोषणा भी की थी। सदर विधायक ने शिमला में जाकर मुख्यमंत्री से इस बाबत भेंट करके पार्किंग निर्माण को लेकर धनराशि स्वीकृत करने की गुहार लगाई। विधायक की मांग को जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने चंबा शहर की पार्किंग के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो चुकी है। विधायक ने शिमला से फोन पर जिला प्रशासन को पार्किंग की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आने वाले दिनों में पार्किंग के टेंडर भी करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आवास के पास पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की गई है। जहां पर कई पुराने पेड़ भी हैं। इन पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए प्रशासन जल्द ही कमेटी बना सकता है। हालांकि पार्किंग को लेकर अन्य औपचारिकताएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं। सदर विधायक ने चुनाव के दौरान चंबा की जनता से वादा किया था कि वह प्राथमिकता के आधार पर चंबा शहर में बहुमंजिला पार्किंग बनाएंगे। उन्होंने लोगों के साथ किए अपने वादे को पूरा कर दिखाया है। पार्किंग के लिए पैसा स्वीकृत होने की खबर मिलने के बाद चंबा वासियों में खुशी की लहर है।
सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि उन्होंने चंबा की जनता से पार्किंग का वादा किया था। जिसे पूरा किया है। इस वादे को पूरा करने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें