चंबा के सलूणी में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को समानित करते मुख्यतिथि। संवाद
पैरामाउंट स्कूल किहार ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
नंदला की टीम को दी शिकस्त, मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। स्पोर्ट्स क्लब सलूणी की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर के पुत्र राहुल ठाकुर ने मुख्यातिथि थे।
क्लब के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इससे पहले प्रतियोगिता का फाइनल पैरामाउंट स्कूल किहार और नंदला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पैरामाउंट स्कूल किहार की टीम ने नंदला को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्लब के मुख्य सलाहकार मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 14 टीमों ने भाग लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि राहुल ठाकुर ने अपनी ओर से क्लब को 5100 रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर क्लब के सचिव अविनेश ठाकुर, चुन्नी लाल, अशोक कुमार, सन्नी ठाकुर, रवि ठाकुर, रमेश ठाकुर और डीपीई प्रेम लाल मौजूद रहे।