फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में उड़ने वाले पैराग्लाइडर पायलटों को मिली पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीके शर्मा
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार के पैराग्लाइडरों को पर्यटन विभाग लाइसेंस जारी कर बड़ी राहत दी है। लाइसेंस मिलने के बाद पैराग्लाइडर पर्यटन विभाग के चिह्नित स्थानों से पैराग्लाइडिंग करवा सकेंगे।
खज्जियार में करीब 100 पैराग्लाइडर पायलट पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत हैं। इन पायलटों को पहचान दिलवाने के लिए पर्यटन विभाग ने कुछ समय पहले ही अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए थे और योजना पर काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस योजना को अनुमति मिलने के बाद सितंबर 2019 के अंतिम सप्ताह में बाकायदा पंजीकृत पायलटों के मेडिकल करवाए गए। ऐसे में मार्च माह में कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते पायलटों को पहचान दिलवाने के कार्य में कुछ बाधा जरूर आई।
मगर अब सरकार के आदेशानुसार कर्फ्यू में दी गई रियायत के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकृत पायलटों को लाइसेंस प्रदान करने का काम आरंभ क दिया है।
इसके तहत प्रतिदिन पर्यटन विभाग के कार्यालय से 10 से 12 पायलटों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने अभी तक करीब 20 पायलटों को लाइसेंस जारी कर दिए हैं। हालांकि पायलटों को पैराग्लाइडिंग करने के लिए चिह्नित की गई जगहों से ही उड़ानें भरनी होगी।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी विजय कुमार ने पुष्टि की है। कहा कि पर्यटन नगरी खज्जियार में बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने वाले पायलटों को लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें