तेलका (चंबा)। जिले के तेलका निवासी पंकज गौतम को हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई का महासचिव निर्वाचित किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन
पंकज इससे पहले महाविद्यालय तेलका में एनएसयूआई अध्यक्ष और देहरा में कैंपस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। छात्र संगठन में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए अब उन्हें प्रदेश स्तर पर अहम दायित्व मिला है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंकज नई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को संगठन के मंच पर प्रमुखता से उठाएंगे। संवाद