फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी से वाया कुल्लू मार्ग दो दिन बाद बहाल

Mon, 20 Mar 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी से वाया लाहुल स्पीति कुल्लू सड़क दो दिनों के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई है। रोहली के पास हो रहे बार-बार भूस्खलन के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। पांगी के लोगों को इस मार्ग पर वाहन ले जाने के लिए मना किया गया था। टैक्सी चालकों को भी मार्ग खुलने तक वहां नहीं जाने की हिदायत दी गई थी। इसके चलते पांगी घाटी देश दुनिया से कट चुकी थी। इसके चलते सोमवार को जब मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ तो पांगी घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग खुलने की सूचना मिलते ही टैक्सी चालक अपनी गाड़ियों में सवारियां लेकर कुल्लू की तरफ रवाना हुए। दो दिन से कई लोग इसी आस में बैठे हुए थे कि कब यह मार्ग खुलेगा। जिला मुख्यालय जाने के लिए पांगीवासियों के लिए मौजूूदा समय में इसी मार्ग का सहारा है क्योंकि साच पास और वाया जम्मू-कश्मीर मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हैं। ऐसे में वाया लाहुल स्पीति मार्ग यातायात के लिए बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें