फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोकल रूटों पर चलाए जाएं टेंपो ट्रैवलर

Mon, 20 Mar 2023 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिंक मार्गों पर चलने वाली टेंपो ट्रैवलर बसों को एचआरटीसी लंबे रूटों पर चला रहा है। इसको लेकर भरमौर की जनता में नाराजगी है। इन बसों को पूर्व सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए भरमौर उपमंडल के संपर्क मार्गों पर चलाने के लिए स्वीकृत किया था। सरकार ने पांच टेंपो ट्रैवलर बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया था। इससे लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं भी मिल रही थीं लेकिन पिछले एक माह से एचआरटीसी ने दो टेंपो ट्रैवलर बसों को चंबा बुला लिया है। यहां से उन्हें लंबे रूटों पर भेजा जा रहा है। लंबे रूटों पर इन बसों के चलने से जहां भरमौर के संपर्क मार्गों पर लोगों को परिवहन की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं तो वहीं लंबे रूटों पर सफर करने वाली महिलाओं को किराये में कोई रियायत नहीं मिल रही है। इन बसों में कोई भी पास मान्य नहीं होता है और महिलाओं को भी कोई छूट नहीं दी जाती। इसलिए इन बसों का फायदा संपर्क मार्गों पर चलने से ही लोगों को मिल सकता है। हंसराज, टेक चंद, रवि कुमार, किशोर, सुनील कुमार, जितेंद्र और मनोज कुमार ने स्थानीय विधायक डॉक्टर जनक राज और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि टेंपो ट्रैवलर बसों को लंबे रूटों के बजाय भरमौर के लोकल रूटों पर भेजा जाए। विधायक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि वह इसको लेकर जल्द ही परिवहन मंत्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें