फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित मिनी सचिवालय में शुक्रवार को आगामी शीत ऋतु 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने की। इसमें सर्दियों के मौसम के दौरान क्षेत्र में आम जनजीवन को सुचारु बनाए रखने और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में शीतकाल के दौरान बर्फबारी से प्रभावित होने वाली सड़कों को बहाल रखने, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने, स्वास्थ्य सुविधाओं, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

आवासीय आयुक्त ने विभागों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार पांगी संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी आस्था पवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें