फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्लास्टिक कचरे इकट्ठा करने के लिए कर्मी तैनात करें पंचायतें

Sun, 08 Dec 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
हिमालय बचाओ समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। हिमालय बचाओ समिति ने पंचायतों से मांग की है कि प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करने के लिए वे कर्मचारी की तैनाती करें। ठाकुरद्वारा मंदिर कामला में हुई बैठक की अध्यक्षता हिमाचल बचाओ समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने की। बैठक के दौरान प्लास्टिक कचरे के सही निष्पादन को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों का कहना है कि अकसर देखा गया है कि लोग प्लास्टिक कचरे को जला देते है। इससे जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है तो वहीं कई बीमारियों उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों ने पंचायतों से आह्वान किया है कि गांव से प्लास्टिक कचरे को उठाने के लिए कर्मियों की तैनाती की जाए। इसकी एवज में प्रत्येक घर से 10 रुपये शुल्क लिया जाए। साथ ही प्लास्टिक कचरे से एकत्रित होने वाली राशि से कर्मियों के मानदेय का भुगतान किया जाए। इससे पंचायतों और गांव स्तर से प्लास्टिक कचरे का सही निष्पादन होगा। समिति के संयोजक एवं पर्यावरणविद कुलभूषण उपमन्यु का कहना है कि प्लास्टिक कचरा जलाना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कई भयानक बीमारियां उत्पन्न होती है। बैठक में महासचिव वरुण कुमार, रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन पुरुषोत्तम, पूर्व बीडीसी सदस्य सुमना देवी, पूर्व वार्ड सदस्य रेखा देवी और सुभाष चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें