फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव बनाएंगे तंबाकू वेंडर लाइसेंस

Tue, 21 Oct 2025 09:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव तंबाकू वेंडर लाइसेंस जारी करेंगे। यह निर्णय उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान लिया।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि तंबाकू सेवन की रोकथाम के लिए जानकारी और जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, साथ ही तकनीकी शिक्षा एवं पैरामेडिकल संस्थानों में युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद की संपत्तियों तथा दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न हो। साथ ही उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे तंबाकू वेंडर लाइसेंस की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने वीएलसीसी समितियों के गठन के भी निर्देश दिए, ताकि पंचायत स्तर पर निगरानी और कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सके। इसके साथ ही निजी आयोजनों को नशा व तंबाकू मुक्त थीम पर आयोजित करने की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य करण हितेषी ने अभियान की अब तक की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कोटपा अधिनियम के अंतर्गत 458 लोगों के चालान कर 44,650 रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘सक्षम अभियान’ की गतिविधियों की भी जानकारी दी।
अब तक 34 दुकानदारों को जारी हुए लाइसेंस
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने बैठक में जानकारी दी कि अब तक जिले में 34 दुकानदारों को तंबाकू वेंडर लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। पंचायत सचिवों के माध्यम से यह प्रक्रिया अब ग्रामीण स्तर पर और तेज़ी से आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें