फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में शुरू होगा पंचकर्म तकनीशियन प्रशिक्षण

Wed, 17 Jun 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 20 युवाओं को मिलेगा अवसर, प्रशिक्षण की समाप्ति पर मिलेगा प्रमाण पत्र
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के जरिये निजी क्षेत्र में कार्य कर सकेंगे प्रतिभागी : डॉ. कुलविंदर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में शीघ्र एक वर्षीय पंचकर्म तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 20 युवाओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए दस लड़के और लड़कियों का चयन किया जाएगा। चार जुलाई तक आवेदन युवा दे सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पंचकर्म चिकित्सा की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक शिक्षा दी जाएगी। उन्हें आयुर्वेद की प्रमुख पंचकर्म प्रक्रियाओंवमन, विरेचन, नस्य एवं बस्ती के साथ रोग निवारण, शरीर शोधन एवं स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित आयुर्वेदिक सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों को रक्तमोक्षण, अग्निकर्म, जलौकावचरण (लीच थेरेपी), क्षारकर्म तथा अन्य परासर्जिकल आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में, जहां पंचकर्म सेवाएं उपलब्ध हैं, पंचकर्म तकनीशियन के रूप में कार्य करने के लिए पात्र होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तकनीकी एवं सहायक स्वास्थ्य कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण समाप्ति पर प्रतिभागियों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह प्रमाण-पत्र उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा के एएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. कुलविंदर संधु ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

उधर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुर्वेदिक सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें