चंबा कॉलेज में विदाई समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी अपने पुरस्कारों सहित: जागरूक पाठक।
चंबा कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के बीएससी मेडिकल द्वितीय और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञान संकाय के समन्वयक डॉ. मनेश वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनेश वर्मा, डॉ. पूनम, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर सचिन भारद्वाज, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, डॉ. सुनील, प्रोफेसर अंजना विशेष अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान कनिष्ठ और वरिष्ठ विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता, शायरी, रैंप वाॅक और अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने वरिष्ठ साथियों के लिए कुछ टास्क भी रखे थे। इसके अनुसार वरिष्ठ विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं।
विदाई समारोह के दौरान बेहतरीन वेश-भूषा और उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के बाद विद्यार्थियों और अध्यापकों के निर्णयानुसार पल्लवी को मिस फेयरवेल, तुषार को मिस्टर फेयरवेल, पलक को मिस चार्मिंग तथा विनय को मिस्टर हैंडसम चुना गया।