फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पल्लवी, सिद्धार्थ और नितिन ने दर्ज की जीत

Thu, 23 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में मिंजर मेला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेला बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुकाबलों में पल्लवी, सिद्धार्थ, नितिन, ईशांत और विराट ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग में पल्लवी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रुशिल को सीधे सेटों में 14-6, 14-8 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-13 वर्ग में सिद्धार्थ ने वैदिश को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग के दूसरे मुकाबले में अमित ने भाविश को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। अंडर-15 वर्ग में नितिन ने स्वास्तिक को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, ईशांत ने विहान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में विराट ने रुद्र को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। अतुल्य ने विहान को हराया जबकि अनिकेत ने लक्ष्य को मात देकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें