फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब नहीं दरकेगी पक्काटाला पहाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में पहली मर्तबा सोइल नेल तकनीक से पक्काटाला की जर्जर पहाड़ी को लोक निर्माण विभाग सुरक्षित करेगा। इस कार्य के तहत आरसीसी दीवार लगाने के साथ पहाड़ी में ड्रिल के जरिये सरिया डाल कर सीमेंट स्प्रे कर इसे पूरी तरह से पक्का किया जाएगा। इससे यहां से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को आगामी समय में पहाड़ी दरकने का खतरा नहीं रहेगा। सोइल नेल तकनीक से होने वाले इस कार्य के लिए 3.23 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। अब टेंडर संबंधी एस्टीमेट तैयार करवाकर विभागीय उच्चाधिकारियों को स्वीकृत किया लिए भेजा गया है। इसे स्वीकृति मिलते ही कार्य विभाग युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया जाएगा। गाैरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र चंबा, डलहौजी और तीसा से आने वाले ग्रामीण अक्सर बालू से पक्काटाला होते हुए शहर में प्रवेश करते हैं। इतना ही नहीं, रोजाना सैकड़ों लोग प्रशासन समेत विभिन्न विभागीय कार्यालयों के लिए इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। शहर के चौगान वार्ड के तहत पक्काटाला मोहल्ला में जर्जर हो चुकी पहाड़ी अक्सर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन और पत्थर गिरने से कई लोग यहां पर घायल भी हो चुके हैं। इस ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए शासन-प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर प्रयास किए गए जिसके तहत लोक निर्माण विभाग को पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की समस्या का समाधान करने का जिम्मा सौंपा गया। विभागीय टीम द्वारा पहाड़ी का सर्वे करने के बाद यहां पर सीमेंट का स्प्रे करने का प्लान दिया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि सोइल नेल तकनीक से पक्काटाला पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे करने के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। बताया कि टेंडर संबंधी एस्टीमेट तैयार कर विभागीय उच्चाधिकारियों के पास स्वीकृति को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें