फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पद्मश्री ललिता ने प्रशिक्षुओं के साथ साझा किए वृतांत

Mon, 12 Jun 2023 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में पूर्व छात्रों की ओर से प्रशिक्षुओं के मार्गदर्शन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पद्मश्री ललिता वकील जो संस्थान की पूर्व छात्रा भी रही हैं, उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं को अपने जीवन वृतांत साझा किया। पद्मश्री ललिता वकील ने एंब्रायडरी ट्रेड की छात्राओं को चंबा रूमाल और कढ़ाई की बारीकियों के गुर भी सिखाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार, शिल्पगुरु पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित ललिता वकील को अपने बीच पाकर सभी प्रशिक्षु काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने आईटीआई चंबा से वर्ष 1978 से 80 तक सिलाई-कढ़ाई में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अलावा संस्थान के ड्राफ्ट्समैन ट्रेड के पूर्व प्रशिक्षु, शहर के मशहूर आर्किटेक्ट शशिकांत ने भी ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर ट्रेड के प्रशिक्षुओं को अतिथि व्याख्यान दिया। उन्होंने आईटीआई चंबा के साथ अपनी फर्म आवास कंसल्टेंसी का एक एमओयू भी साइन किया। इस दौरान पूर्व छात्रों में नरेंद्र, संतोश कुमारी, मुकेश, कीमत राम, सुषमा कुमारी, प्रवीण, साहिल कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें