फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेब बगीचे लगाने से पहले शिविर लगाने के निर्देश

Mon, 12 Jun 2023 07:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। कामला पंचायत में लोगों को सेब की खेती करने को लेकर जागरुकता शिविर लगाने, शिविर में लोगों को बुलाकर उनकी राय लेकर आगामी योजना तैयार करने के राजस्व एवं कृषि मंत्री जगत सिंह नेगी ने उद्यान विभाग के उपनिदेशक को निर्देश जारी किए। इस दौरान कृषि मंत्री लोगों की समस्याएं और मांग अनुसार क्षेत्र में कार्य न होने को लेकर खिन्न दिखे। इस दौरान उद्यान विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि कामला पंचायत के निचले क्षेत्रों में धान की खेती अधिक होती है।
विज्ञापन

ऐसे में ऊपरी क्षेत्रों में ही सेब समेत अन्य फलदार फसलों से किसान लाखों की कमाई कर रहे हैं। मंत्री ने निचले क्षेत्र के लोगों को भी उद्यान विभाग की ओर से विशेष एचडीपी स्कीम बनाकर क्रियान्वित करने की बात कही। सोमवार दोपहर बाद राजस्व एवं कृषि मंत्री जगत सिंह नेगी, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, एमएलए शाहपुर राकेश सिंह पठानिया का काफिला कामला पंचायत पहुंचा। मंत्री के मौके पर पहुंचने की भनक मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
इस दौरान पर्यावरणविद कुलभूषण उपमन्यु की ओर से लगाए गए सुगंधित तेल निकालने के प्लांट का भी मंत्री ने दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र में बंदरों और लावारिश मवेशियों से निजात दिलवाने की मांग उठाई। इस पर कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारी को सोलर फेंसिंग लगवाकर लावारिश मवेशियों और बंदरों से निजात पाने की बात कही। साथ ही लोगों को सोलर फेंसिंग पर मिलने वाले अनुदान के बारे में भी जानकारी प्रदान की। कृषि मंत्री ने उपनिदेशक को 30 से 35 किसानों के लिए शिविर लगा कर उनकी रायनुसार आगामी कार्य करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें