फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्दर सड़क को संवारने का काम शुरू

विज्ञापन
एनएचपीसी प्रबंधन के आदेशानुसार बनीखेत के पद्दर मार्ग पर तारकोल बिछाने के कार्य में जुटे मजदूर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में पद्दर मार्ग पर अब तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलेगी। सड़क को दुरुस्त करने का काम एनएचपीसी की ओर से किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने परियोजना प्रबंधन का आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सड़क की दयनीय हालत को लेकर वार्ड सदस्य अंजू देवी ने स्थानीय दुकानदारों को साथ लेकर एनएचपीसी प्रबंधन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मार्ग की दयनीय हालत को सुधारने की मांग की थी। इसके अलावा बनीखेत यूथ क्लब और पंचायत प्रतिनिधियों का भी एक प्रतिनिधिमंडल सिविल महाप्रबंधक संदीप कुमार से उनके कार्यालय में मिला था। इसके परिणाम स्वरूप अब सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हुआ है।
मार्ग की दयनीय हालत की वजह से स्कूल और कॉलेज विद्यार्थियों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही स्थानीय दुकानदार भी सड़क के गड्ढों की वजह से परेशान थे। ऐसे में उपरोक्त सड़क का मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। पद्दर के दुकानदारों ब्यास देव ठाकुर, दिलीप सिंह, तिलक ठाकुर, अमर चंद, अमित शर्मा, प्रदीप कुमार, रिंपू कुमार, मुकेश कुमार और अविनाश ठाकुर ने एनएचपीसी का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें