फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नेगी राम हत्याकांड पर उबाल, पांच घंटे थमा चुराह

Mon, 07 Sep 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर नेगी हत्याकांड को लेकर अटल चौक के पास चक्का जाम करते ग्रामीण और परिजन।
विज्ञापन
अटल चौक पर चक्का जाम कर पुलिस जांच के खिलाफ फूटा ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा
विज्ञापन

परिजन बोले- असली हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक जारी रखी जाएगी लड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नेगी राम हत्याकांड की जांच से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर उतर आया। अटल चौक कॉलोनी मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने चंबा-बैरागढ़ और भंजराड़ू मुख्य मार्ग पर करीब पांच घंटे तक चक्का जाम रखा।
सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ धरना दोपहर 3:30 बजे तक चला। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नेगी राम हत्याकांड की पुलिस जांच सही दिशा में नहीं बढ़ रही है। उनका दावा था कि नेगी राम की हत्या पत्थर से नहीं, बल्कि किसी तेजधार हथियार से की गई है। उन्होंने वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने स्पष्ट किया कि दोषियों की गिरफ्तारी तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
सूचना मिलने पर तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन लोग एसपी या उपायुक्त के मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी देवराज भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
करीब पांच घंटे बाद प्रदर्शनकारी वार्ता के लिए राजी हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। इसके बाद थाना तीसा में प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, प्रदर्शनकारियों और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता शुरू हुई।
विज्ञापन


जाम में फंसे लोगों को भी दिया सहयोग
चक्का जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने जाम में फंसे यात्रियों और अन्य लोगों को आवश्यक सहयोग दिया। करीब पांच घंटे तक यातायात प्रभावित रहने के बाद मार्ग दोबारा वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें