फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ने लगा है। सरोल पंचायत के तहत आते दायरे में मक्की के खेतों में कीड़े फसल के पत्तों को नष्ट कर रहे हैं। इससे मक्की की फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों की मानें तो यदि समय रहते कृषि विभाग फसल की सुध नहीं लेता है तो आने वाले समय में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने कृषि विभाग के उपनिदेशक से विभागीय टीम को क्षेत्र में भेजकर किसानों का मार्गदर्शन करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में भारी बारिश के चलते किसान पहले समयानुसार खेतों में मक्की की बिजाई का कार्य नहीं कर पाए और अब बरसात में मक्की की फसल को फाल आर्मी वर्म नुकसान पहुंचा रहा है। नतीजतन, सोमवार को कुछ किसान अपनी खराब फसल को लेकर कृषि विभाग के कार्यालय भी पहुंच गए जहां विभागीय कर्मचारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया। मंजू नरयाल, भुवनेश्वर नरयाल, परमेश्वर, पवन कुमार, साहिल कुमार, सुदेश कुमार आदि ने बताया कि मक्की की फसल खराब होने से उनकी मुसीबतें बढ़ी हैं। महंगे दाम पर हाईब्रिड बीज खरीद कर खेतों में बीजने के बाद अब फसल बर्बाद होती है तो उन्हें अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कृषि उपनिदेशक कुलदीप सिंह धीमान ने बताया कि उनके पास इसकी सूचना मिली है। विभागीय टीम को प्रभावित क्षेत्र में भेजा जाएगा। बताया कि किसान अपने खेतों में फॉल आमी वर्म की रोकथाम के लिए कोराजेन नामक कीटनाशक दवाई का स्प्रे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें