फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोथलघार के पास भरमौर-पठानकोट हाईवे धंसा, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लोथलघार के पास हाईवे का 200 मीटर हिस्सा धंसने से सोमवार सुबह 9:00 बजे यातायात बाधित हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंबा की ओर से भरमौर के लिए जाने वाले सैकड़ों लोगों विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत अन्य लोगों को सामान पीठ और कंधों पर उठाकर आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान विशेषकर खस्ताहाल रास्ते से आवाजाही करते समय महिलाएं अपने बच्चों को हाथ पकड़कर रास्ता पार करतीं दिखीं। कुल मिलाकर हाईवे पर वाहनों की थमी रफ्तार से लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। हाईवे बंद होते ही दोनों किनारों पर बसें, मालवाहक वाहनों समेत छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लिहाजा, अब प्रबंधन ने हाईवे के धंसे हिस्से में पहाड़ी से मलबा गिराकर उसे भरने का निर्णय लिया है जिससे हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया जा सके। सुबह साढ़े नौ बजे से प्रबंधन की ओर से पहाड़ी से मलबा गिराने का कार्य आरंभ कर दिया गया था। जो देरशाम तक चलता रहा। खबर लिखे जाने तक हाईवे बहाल नहीं हो सका था। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश के बाद सफर तय करना काफी जोखिम भरा हो गया है। हाईवे पर जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अब लोथलघार के पास सड़क का 200 मीटर हिस्सा धंस गया जिसे दुरुस्त करने के लिए हाईवे प्रबंधन ने अपने स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं।
एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि लोथलघार के पास हाईवे 200 मीटर धंसा है जिसे भरने के लिए पहाड़ी से मलबे को गिरा कर धंसी जगह को भरने का क्रम आरंभ किया गया है। जल्द हाईवे को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें