चंबा। जिले में जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमों को भारी बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। पिछले दो दिन में 386 पेयजल स्कीमों को नुकसान पहुंचा।
इस कारण उनकी पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हुई। इसमें 216 स्कीमों की मरम्मत कर सुचारू कर दिया गया है लेकिन अभी तक 169 स्कीमें ऐसी हैं जो क्षतिग्रस्त हैं। इनकी मरम्मत करने का कार्य प्रगति पर है। इन स्कीमों के क्षतिग्रस्त होने से जिले में पेयजल सप्लाई की आपूर्ति भी बाधित हुई। विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुए। नदी नालों में जल स्तर बढ़ा। इस कारण उनकी पेयजल स्कीमें भी चपेट में आई। विभागीय कर्मचारी लगातार पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। विभाग को लाखों रुपये को नुकसान हुआ है। इसका आकलन भी किया जा रहा है। आगामी दिनों में सभी स्कीमें सुचारू कर दी जाएंगी। फिलहाल किसी भी क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं है। संवाद