फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: समय पर सही धुन न बजाने पर गिरे आयोजक, मंच पर खड़े रहे प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में शुरू हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान लापरवाही सामने आई है। योग डांस की प्रस्तुति देने के लिए विद्यार्थियों को खासा इंतजार करना पड़ा। दरअसल, मेजबान स्कूल के विद्यार्थी योग डांस की प्रस्तुति देने के लिए मंच पर पहुंच गए। मगर जिस पर योग डांस स्टेप पर होना था, वो स्टेप नहीं चल पाया। दो बार प्रयास के बाद तीसरी बार गीत का सही स्टेप चला। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान इस तरह की लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन


मंच पर योग डांस करने के लिए स्कूली छात्र खड़े रहे। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 324 से अधिक खिलाड़ियों सहित स्पोर्ट्स होस्टल रोहड़ू के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इसकी मेजबानी राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा को दी गई है। प्रतियोगिता में कुश्ती, फुटबाल और टेबल टेनिस के मैच खेले जाएंगे। मगर खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ही लापरवाही सामने आई। जो इस तरह के राज्य स्तरीय समारोह में नहीं होनी चाहिए थी। मसलन, कुछ देर के लिए हास्यास्पद स्थित बन गई। समारोह के दौरान मुख्यातिथि उपायुक्त अपूर्व देवगन भी मौजूद रहे।वहीं, दूसरी तरफ इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा।

रंग बिरंगे जूते पहनकर हुआ मार्च पास्ट
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास्ट के दौरान भी लापरवाही देखने को मिली। स्कूली खिलाड़ी रंग-बिरंगे जूते पहन कर परेड करते दिखे। जबकि रोहड़ू के खिलाड़ी एक ही किट में दिखे। इसकी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें