राज्य स्तरीय लघु कथा वाचन शृंखला का आयोजन
चंबा। महिला साहित्यकार संस्था जिला चंबा इकाई की ओर से राज्य स्तरीय लघु कथा वाचन शृंखला का आभासी माध्यम से आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका गुरमीत कौर उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने की। कार्यक्रम में चार जिलों से चयनित लघु महिला कथाकारों ने भाग लिया। इनमें सोनाली कुल्लू, अर्चना शर्मा नाहन, दीपिका महाजन कांगड़ा और सुधा हंस बिलासपुर जिला से शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन और तकनीकी संयोजन जिला चंबा इकाई की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। जिला चंबा की महिला साहित्यकार संस्था की अध्यक्ष डॉ. कविता बिजलवान ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति जिला चंबा में बतौर भाषा अध्यापक कार्यरत रेखा की ओर से दी गई। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट और बेहतरीन लघु कथाएं प्रस्तुत कीं। संवाद