फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जल्द वापस लिए जाएं ऑफ ऑवर में जनगणना का काम करने के आदेश

Sun, 14 Jun 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने सरकार-प्रशासन ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ऑफ ऑवर में जनगणना का कार्य करने के आदेशों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑफ ऑवर में जनगणना का कार्य निपटाना संभव नहीं है। राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, राज्य के मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली और सूरज बाली, राज्य के संगठन सचिव राज दीन, जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में लगभग 80 प्रतिशत अध्यापकों की ड्यूटी अभी खत्म ही हुई थी कि दोबारा पचास प्रतिशत अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना में लगा दी है। साथ ही आदेश दिए हैं कि स्कूल में बच्चों के पढ़ाने के बाद जनगणना का कार्य निपटाया जाए। इस निर्णय का जिला संघ विरोध करता है। प्रत्येक कक्षा का पाठ्यक्रम वार्षिक सत्र के अनुरूप व्यवस्थित होता है। मई और जून में अध्यापकों की ओर से पाठ्यक्रम को गति दी जाती है लेकिन अगर इसी तरह अध्यापकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में लंबे अंतराल तक लगाई जाएगी तो फिर गुणात्मक शिक्षा की अपेक्षा करना बेइमानी होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऑफ ऑवर में जनगणना कार्य करने के आदेशों को वापस लिया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें