फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के लिए 17 डॉक्टराें की तैनाती के आदेश, अभी आया एक भी नहीं

Sun, 21 Jun 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
50 फीसदी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

पिछले साल भी हुए थे डॉक्टरों की तैनाती के आदेश, किसी ने नहीं किया ज्वाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भले ही सरकार ने विभिन्न विभागों में 17 सहायक आचार्य के पद भरने के आदेश जारी किए हैं लेकिन अभी तक एक भी डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया है।
ऐसे में लोग यही कयास लगा रहे हैं कि पहले की तरह कोई डॉक्टर ज्वाइनिंग देने नहीं आएगा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की जो कमी छह सालों से बनी है, वह बरकरार रहेगी। हालांकि, सरकार के विधायक और नेता यह दावा कर रहे हैं कि इस बार सभी डॉक्टर ज्वाइन करेंगे। प्रदेश में चंबा मेडिकल कॉलेज ऐसा है जहां 50 फीसदी डॉक्टरों की कमी है। इससे मरीजों से लेकर सेवाएं दे रहे डॉक्टर और अन्य स्टाफ परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में जय सिंह, विनोद कुमार, प्रेम सिंह, रवि कुमार, संजय शर्मा, राज सिंह, अजय कुमार और महिंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल भी सरकार ने डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए थे लेकिन अधिकतर डॉक्टरों ने जुगाड़ लगाकर ट्रांसफर दूसरी जगह करवा ली। इस बार डॉक्टर ज्वाइन करते हैं या नहीं, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उन्होंने सरकार और चुने हुए नुमाइंदों से मांग की है कि डॉक्टरों को ज्वाइन करने के लिए बाध्य किया जाए। अन्यथा आने वाले समय में यहां कोई भी डॉक्टर नहीं आएगा। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि जिन डॉक्टरों के आदेश सरकार ने किए हैं। वे जल्द ही ज्वाइनिंग देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें