चंबा। बागवानों के लिए सेब के बगीचों की सुरक्षा चुनौती बनती जा रही है। इसका कारण लावारिस पशु और बंदर हैं। ये उनके बगीचों में घुसकर सेब की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बागवान संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, रमेश शर्मा, धर्मपाल, भिंद्रों सिंह और चतरो राम ने बताया कि उनके बगीचों में लावारिस पशुओं और बंदरों ने पौधों को नुकसान पहुंचाया है। सरकार और उद्यान विभाग से मांग है कि क्षेत्र में लगातार लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बागवानों को सलाह दी है कि बगीचों में घेराबंदी और उचित सुरक्षा उपाय अपनाएं।