फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले की चौथी संध्या में केवल होंगे मुख्यातिथि

Mon, 29 Jul 2024 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से चंबा प्रवास पर होंगे। केवल सिंह पठानिया 31 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन

वह 30 जुलाई को डलहौजी पहुंचेंगे। 31 जुलाई को सुबह 9 बजे डलहौजी से भलेई माता मंदिर जाएंगे। भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सुबह 11 बजे लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। वह शाम 8 बजे चंबा चौगान आएंगे और मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित होंगे। संवाद

एक जुलाई को चमेरा जलाशय से निकाली जाएगी सिल्ट
चंबा। राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा चरण-3 के खड़ामुख स्थित जलाशय की 31 जुलाई को सिल्ट निकाली जाएगी। महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को रात 11 बजे से 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक फ्लशिंग की जाएगी। फ्लशिंग का कार्य बांध में होने वाले अतिरिक्त जल प्रवाह पर निर्धारित होगा। उन्होंने बताया की सिल्ट फ्लशिंग के दौरान खड़ामुख स्थित जलाशय के दरवाजे खोलकर धीरे-धीरे पानी छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें