फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो साल में बनी महज साढ़े पांच किमी सड़क

Tue, 20 Jun 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। सिमली से लेकर फतेहपुर तक सड़क का कार्य अधर में लटका है। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पहले छह किलोमीटर तक सड़क बनने का टेंडर हुआ था जिसका जिम्मा ठेकेदार को दिया गया था। निर्माण कार्य पर 3.82 लाख रुपये सड़क बनाने में खर्च किए जाने थे लेकिन दो सालों में पहले करीब साढ़े पांच किमी ही सड़क बन पाई है। शेष डेढ़ किमी सड़क बनाने का कार्य ठेकेदार ने बंद कर दिया है। इससे लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सिमली से फतेहपुर के बीच धुपड़ा गांव के पास नाले में बन रही पुली का काम भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है जिसकी लंबाई करीब 20 फीट की है। पिछले दो सालों से पुली का कार्य भी बंद कर दिया गया है। हैरत की बात है कि विभाग ने इस पर कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं। ग्रामीणों किशोरी लाल, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनूप कुमार, अशोक कुमार, तिलकराज, अनिल कुमार राजकुमार, जोगिंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि का कहना है कि डेढ़ किमी सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण साढ़े पांच किमी बनी सड़क की हालत भी अब खस्ता हो चुकी है। सड़क पर कई जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते लोगों ने लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से ठेकेदार को सख्त निर्देश जारी कर अधर में लटके कार्य को पूरा करने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। ठेकेदार को जल्द शेष डेढ़ किमी सड़क और पुली का कार्य आरंभ करके उसे पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें