फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: केवल 28 पंचायतें ही टीबी मुक्त, अब दिसंबर और जनवरी में पेश होंगे दावे

Wed, 01 Oct 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले की 309 पंचायतों में से केवल 28 पंचायतें ही वर्तमान में टीबी मुक्त हैं। टीबी मुक्त पंचायत बनने के लिए तय नियमों पर खरा उतरना जरूरी है। अब शेष पंचायतें दिसंबर और जनवरी में टीबी मुक्त होने का दावा पेश करेंगी। इन दावों की सत्यता का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग के अधिकारी पंचायतों का निरीक्षण करेंगे। तय मापदंडों की बारीकी से जांच करेंगे। इसमें जो पंचायतें खरा उतरेंगी, उनकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेंगे।
विज्ञापन

वहां से टीबी मुक्त पंचायत की घोषणा होगी। इस वर्ष में 60 से अधिक पंचायतों ने टीबी मुक्त होने के लिए दावे पेश किए थे। इसमें 28 पंचायतें ही तय मापदंडों को पूरा कर पाई। ऐसे में अब टीबी मुक्त होने वाली पंचायतों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। यह इस बात पर भी निर्भर रहेगा कि कितनी पंचायतें दावे पेश करती हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपिन ठाकुर ने बताया कि दिसंबर व जनवरी में पंचायतें अपने दावे पेश करेंगी। उसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें