फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बच्चों के इलाज के लिए ऑनलाइन दिया परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ ने ई संजीवनी पोर्टल के जरिये पीएचसी में पहुंचे बीमार बच्चों के इलाज के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया। जब अभिभावक अपने बीमार बच्चों को लेकर उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां पर तैनात चिकित्सक ने बच्चे को चंबा भेजने से पहले पोर्टल पर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ से संपर्क साधा। इसमें उन्होंने बच्चे की बीमारी के बारे में विशेषज्ञ को जानकारी दी। विशेषज्ञ ने चिकित्सक को बीमारी के उपचार को लेकर जरूरी दवाइयां बताईं। इन दवाइयों को चिकित्सक ने बच्चे की पर्ची पर लिखा। इसके बाद बीमार बच्चे को प्राथमिक उपचार करवाने के लिए चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ी। इसी तरह मनोचिकित्सक, महिला, त्वचा और अन्य बीमारी के विशेषज्ञों ने भी दूरदराज के मरीजों का ऑनलाइन इलाज किया। कार्यक्रम के नोडल अफसर डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें