चंबा। चंबा कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वर्तमान में कॉलेज प्रशासन ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर लिंक तैयार कर है। माना जा रहा है कि यह लिंक मंगलवार तक तैयार हो जाएगा। कॉलेज की वेबसाइट पर भी विद्यार्थी इस लिंक पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरी कर सकेंगे।
वहीं, कॉलेजों में फिलहान नॉन टीचिंग स्टाफ ही ड्यूटी पर हैं। जबकि टीचिंग स्टाफ को प्रधानाचार्य ने आवश्यकता अनुसार कॉलेज में आने के निर्देश देंगे। मंगलवार को कई कॉलेज अधिसूचना आने का इंतजार करते रहे।
गौरतलब है कि मार्च माह से कोरोना संक्रमण के चलते करीब दो माह तक लॉकडाउन जारी रहा। इसके चलते स्कूल और कॉलेजों समेत अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। वर्तमान में अनलॉक-2 की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ऐसे में सरकार ने अब ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जबकि विशेष परिस्थितियों में ही विद्यार्थियों के अभिभावक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। कॉलेज प्रशासन ऑनलाइन प्रवेश के लिए लिंक तैयार किया जा रहा है। इसके बाद प्रवेश आरंभ हो जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे ऑनलाइन प्रवेश लें।