फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चेक बाउंस होने पर एक वर्ष की जेल, एक लाख 40 हजार जुर्माना

Mon, 01 Jan 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चेक बाउंस के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने व्यक्ति को एक वर्ष कारावास और एक लाख 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति की जान-पहचान का फायदा उठाकर उससे जनवरी 2019 में दो लाख रुपये ऋण के रूप में लिए। जमानत के तौर पर आरोपी ने शपथ पत्र बनवाकर उसे चेक दिए। इसमें उधार लिए पैसे जल्द लौटाने की बात कही। निर्धारित समयावधि बीतने के बाद भी पैसे वापस न मिलने पर आरोपी से संपर्क साधा और पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी आज-कल में पैसे लौटने की बात कहने लगा। व्यक्ति ने उसे और समय दे दिया। समय बीतने के बाद भी पैसे न मिलने के साथ आरोपी ने व्यक्ति का फोन उठाना भी बंद कर दिया। व्यक्ति ने आरोपी की तलाश कर उससे पैसे मांगे, लेकिन उसने टाल-मटोल शुरू कर दी। इस पर व्यक्ति ने उसके दिए चेक बैंक में लगा दिए। आरोपी के खाते में पैसे न होने पर चेक बाउंस हो गया। बैंक प्रबंधन ने व्यक्ति से संपर्क उक्त खाते में पैसे न होने की बात बताई। यह बात सुनकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। ऋण देने वाले व्यक्ति ने उक्त आरोपी के बैंक खाते में पैसे न होने पर चेक बाउंस होने की बताई। आरोपी बहसबाजी करने लगा। बहरहाल, व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की। मामले के तहत आखिरकार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को एक वर्ष का कारावास और 1,40,000 रुपये अदा करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें