फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो देवी बहनों के मिलन के गवाह बनेंगे हजारों लोग

Mon, 21 Aug 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। दो देवी बहनों के मिलन के गवाह हजारों लोग बनेंगे। ऐतिहासिक खुंडी जातर मेले के दौरान मंगलवार को यह सौभाग्य लोगों को मिलने वाला है। यहां चांजू से देव चिह्नों को लेकर जयकारों के साथ देवगूर खुंडी माता के गूरों के साथ गले मिलते हैं। सोमवार से यात्रा आरंभ हो चुकी है। तीसा और साहो की ओर से हजारों की भीड़ खुुंडी मराल की ओर बढ़ चुके हैं। मंगलवार की सुबह खुंडी डल में देवगूर पूजा अर्चना के बाद हजारों श्रद्धालुओं के साथ पवित्र डल में आस्था की डुबकी लगाएंगे। 20 से 23 अगस्त तक पवित्र खुंडी जातर मेले का आयोजन किया जाता है। जातर मेले में पावन दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु खुंडी मराल की ओर बढ़ चुके हैं। रात को श्रद्धालु रियाली में रुकने के बाद आगे की यात्रा आरंभ करते हैं। चुराह के ऐतिहासिक खुंडी जातर में पहली बार श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर रियाली में लगाया जा रहा है। बता दें कि चांजू काली माता मंदिर में माथा टेक कर श्रद्धालुओं आगे खुंडी मराल की तरफ पैदल यात्रा शुरू करते हैं। चांजू काली माता मंदिर के दतुई गांव से पैदल 28 से 30 किलोमीटर सफर खुंडी मराल तक रहता है। सोमवार को पारंपरिक वाद्य यंत्रों और माता के जयकारों के साथ देवगूर समेत श्रद्धालुओं ने खुंडी मराल के लिए रुख किया। माता का चिह्नों के साथ देवगूर सोमवार रात रियाली में रुकेंगे और मंगलवार सुबह रियाली से खुंडी मराल का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें